मानव शरीर में दो किडनियां होती हैं, जो शरीर से हानिकारक टॉक्सिन को यूरिन के माध्यम से बाहर करने का काम करते हैं| लेकिन कई बार जब आप अपने खानपान में अनावश्यक बदलाव करते हैं या ज्यादा बीज वाले पदार्थों का सेवन करते हैं तो इससे किडनी में खराबी आ जाती है| किडनी का काम ब्लड को साफ़ करने का होता है| अक्सर किडनी में खराबी तब आती है जब आप अपनी डाइट में जरूरत से ज्यादा प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, मैगनीज और सेलेनियम जैसी चीज़ों का सेवन करते हैं| तो आपके शरीर में क्रिएटिनिन की मात्रा बढ़ जाती है| जो आपकी किडनी के काम में दबाव डालती है| किडनी की समस्या काफी गंभीर होती है इसलिए इसका समय पर इलाज़ होना बहुत जरुरी है|

किडनी रोग के घरेलू उपचार:

दही :

किडनी की समस्या से दूर रहने के लिए आप अपनी डाइट में दही का सेवन कर सकते हैं| दही का प्रयोग हर घर में होता है| क्योंकि इसका सेवन अधिकतर लोग पसंद करते हैं| परन्तु इसके लाभ से कोई वाकिफ नहीं है| दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन, लैक्टोज, आयरन, फास्फोरस भी होता है जो आपके शरीर को कई बीमारियों से बचाता है| इसके साथ ही दही का सेवन आपकी किडनी को डिटॉक्स करने में मदद करता है| जिससे आपकी किडनी के काम में दबाव नहीं पड़ता|

नींबू पानी:

नींबू पानी का सेवन आपकी किडनी को अन्दर से साफ़ रखता है और शरीर से सभी प्रकार के टॉक्सिन यूरिन के माध्यम से बाहर करता है| नींबू का सेवन किडनी को डिटॉक्स करने का एक अच्छा साधन है और इसमें पाया जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट आपको किडनी संक्रमण और किडनी में स्टोन की समस्या से दूर रखते हैं|

बेकिंग सोडा :

किडनी में खराबी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में बेकिंग सोडा का प्रयोग कर सकते हैं|  इसके लिए आप 1.5 लीटर पानी में आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर इसका सेवन रोज करने से आपकी किडनी में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आती|

हल्दी :

हल्दी का प्रयोग हमेशा से ही एक औषधि के रूप में किया जाता है| हल्दी में जीवाणुरोधी  यानी कि एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो कि किडनी में होने वाली खराबी को दूर रखते हैं| हल्दी का सेवन आपकी डैमेज हुई किडनी को भी ठीक रखने में मदद करते हैं| इसलिए किडनी के मरीजों को भी हल्दी का सेवन अलाओ होता है|

सेब का सिरका :

किडनी की खराबी को दूर करने के लिए सेब का सिरका सबसे अच्छा और बेहतर घरेलू उपचार माना जाता है|  इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं| जो आपकी किडनी को अन्दर से साफ रखते हैं| अगर रोजाना एक गिलास गर्म पानी में दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर उसका सेवन किया जाये, तो इससे आपकी किडनी संक्रमण से बची रहती है साथ ही किडनी में स्टोन की समस्या भी नहीं होती|

लहसुन :

रोजाना सुबह 2 लहसुन की कली खाली पेट खाने से आप न सिर्फ किडनी बल्कि शरीर में होने वाली कई बीमारियों से दूर रहते हैं| साथ ही इसका सेवन से आपको पेट से जुड़ी समस्या से दूर करता है|

अदरक :

किडनी को खराब होने से बचाने के लिए अगर आप रोजाना एक कप पानी में छोटा सा टुकड़ा अदरक डालकर उसको उबालें और फिर इसका सेवन करें| तो इससे आपकी किडनी में खराबी दूर होती है| अदरक आपकी किडनी को अंदर से साफ रखता है साथ ही यह आपको किडनी में संक्रमण के खतरे से भी दूर करता है|

सही मात्रा में पीयें पानी:

किडनी को डिटॉक्स करने का सबसे अच्छा और बेहतर साधन है कि आप अपनी किडनी का ध्यान रखें| आप रोजाना 7  से 8 गिलास पानी पीयें| इससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होती और आपको यूरिन की मात्रा में भी कमी नहीं होती| जिससे आप किडनी में होने वाली सभी प्रकार की समस्याओं से दूर रहते हैं|

योग को अपनाएं:

वर्तमान समय में लोगों के पास समय का अभाव आ गया है जिसके कारण उन्होंने अपनी जीवनशैली को काफी ज्यादा व्यस्त बना लिया है| लेकिन फिर भी अपनी व्यस्त जीवनशैली में से आपको थोड़ा सा समय निकालने की आवश्यकता है| आप अपने जीवन में योग और व्यायाम को जगह जरुर दें| योग आपको किडनी रोग से छुटकारा दिलाने में भी काफी मदद करता है|