एलोवेरा का प्रयोग आयुर्वेद में कई सालों से एक औषधि के रूप में किया जा रहा है| इसका प्रयोग खास तौर पर डायबिटीज की समस्या में प्रयोग किया जाता है| इसका प्रयोग आपके रक्त में ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है| डायबिटीज की समस्या के लिए एलोवेरा का उपयोग जूस के रूप में किया जा सकता है| जो की आपको डायबिटीज की समस्या से दूर रखता है| इसको कई लोग घृतकुमारी नाम से भी जानते हैं| एलोवेरा के कई अनगिनत फायदे हैं, जो आपके स्वास्थ को ठीक रखते हैं| एलोवेरा की सबसे खास बात यह है कि यह न सिर्फ आपके स्वास्थ को ठीक रखता है बल्कि यह आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में भी काफी मददगार होता है|

एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जिसको किसी परिचय की जरूरत नही होती| आप स्वस्थ शरीर के लिए एलोवेरा जूस पी सकते हैं और खूबसूरत और बेदाग त्वचा पाने के लिए एलोवेरा जेल अपने चेहरे पर लगा सकते हैं| इसका प्रयोग आपके बालों को सुन्दर बनाने के लिए भी किया जाता है| चाहे सन बर्न हो, बेजान त्वचा हो, या कही आपको कोई चोट भी क्यों न लग गई हो, एलोवेरा आपको शरीर में होने वाली कई सारी दिक्कतों से दूर करता है| एलोवेरा का पौधा छोटा होता है|इसके पत्तेर मोटे और गूदेदार होते हैं| एलोवेरा के पत्ते, के आगे का भाग नुकीला होता है और इसके किनारों पर हल्केट कांटे होते हैं|

डायबिटीज की वजह से किडनी में खराबी:

डायबिटीज एक ऐसा रोग है जिसका इलाज़ नहीं होता| इसमें सिर्फ मरीज़ को परहेज करना होता है| यह रोग कई कारणों से हो सकता है| साथ ही यह रोग कई लोगों को जेनेटिक भी होता है| अगर किसी को डायबिटीज की समस्या है तो उन्हें किडनी में खराबी की सम्भावना बढ़ जाती है| क्योंकि डायबिटीज की समस्या अक्सर तब होती है जब आपके ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है| तो किडनी ऐसे रक्त को साफ़ नहीं कर पाती और बार बार ऐसे शुगर युक्त ब्लड को साफ़ करने से किडनी धीरे धीरे खराब होती जाती है| जिसके बाद एक समय ऐसा आता है कि किडनी पूरी तरह खराब हो जाती है| जिसके लिए किडनी डायलिसिस या किडनी ट्रांसप्लांट की नोबत आ जाती है|

डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए एलोवेरा का उपयोग : –

डायबिटीज के लिए आप एलोवेरा का जूस बनाकर पी सकते हैं| वैसे तो आपको बाजार में कई तरह के एलोवेरा जूस मिलते हैं लेकिन आप डायबिटीज के लिए ऑर्गेनिक एलोवेरा जूस का ही चयन करें तो यह ज्यादा फायदेमंद होता है| इसके लिए आप घर पर ही एलोवेरा जूस तैयार कर सकते हैं|

एलोवेरा जूस बनाने के लिए सबसे पहले आप एलोवेरा के पत्ते को धो लें| फिर एक चाकू की मदद सेएलोवेरा के पत्ते को बीच से काट दें| इसके बाद एक चम्मच की मदद से एलोवेरा के पत्ते के अंदर मौजूद जेल को बाहर निकाल लें| ध्यान रहे कि पत्ते में मौजूद लैटेक्स जो कि एक पीले रंग की परत होती है वो एलोवेरा जेल में न हो| इसके बाद आप जूस बनाने के लिए दो से तीन चम्मच एलोवेरा जेल में आवश्कतानुसार पानी डालें और इसको करीब दो मिनट तक मिक्सी में ब्लैंड कर लें| इसके बाद इसको गिलास में निकाल लें| अब आप इसको ऐसे ही पी सकते हैं या फिर आप इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नींबू या अदरक भी मिला सकते हैं|

तो इस तरह का जूस आप पी सकते हैं, इसके सेवन से आप डायबिटीज की समस्या से दूर रहते हैं|

एलोवेरा जूस के फायदे:

शरीर की सूजन को कम करे:

एलोवेरा जूस के इस्तेमाल से आपके शरीर में होने वाली अनचाही सूजन कम होती है| एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण पर्याप्त मात्रा में होते हैं| यह एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर में फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज को रोकते हैं| जिससे आप शरीर में होने वाली सूजन से दूर रहते हैं| इसके लिए आप एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं या फिर आप एलोवेरा कैप्सूल भी ले सकते हैं|

पाचन तंत्र को ठीक रखे:

रोजाना एलोवेरा जूस पीना अच्छी आदत होती है| एलोवेरा के इस्तेमाल से डाइजेशन यानी कि आपका पाचन ठीक रहता है| और इससे आपको अल्सर से भी राहत मिलती है| लेकिन हो सकता है कि कुछ लोगों को इसके सेवन से पेट से जुड़ी कुछ परेशानी हो तो उन्हें एलोवेरा जूस का सेवन करने से पहले डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए|

इम्यून सिस्टम को ठीक रखे:

एलोवेरा का जूस आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाता है| जिससे आप बदलते मौसम के शिकार नहीं होते और कम बीमार पड़ते हैं| एलोवेरा के जूस की वजह से सेल्स में नाइट्रिक ऑक्साइड और साइटोकाइन्स बनने लगते हैं, जिससे हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है|

वजन को नियंत्रित करे:

रोजाना बाहर का खाना खाने और सही ढंग से शारीरिक क्रिया न करने से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है| और वजन बढ़ने की वजह से आपको शरीर में और कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है| ऐसे में अगर एलोवेरा जूस का सेवन किया जाए, तो कुछ हद तक आप वजन बढ़ने की इस परेशानी से दूर रह सकते हैं|

कोलेस्ट्रॉल को करे नियंत्रित:

एलोवेरा का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है| इसके लिए आप एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं| इसका सेवन से न सिर्फ आपके ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है, बल्कि कोलेस्ट्रॉल भी कम करता है जिससे आपका रक्त साफ़ रहता है| साफ़ रक्त को आपकी किडनी सही तरह से फ़िल्टर कर पाती है| एलोवेरा में मौजूद हाइपोकोलेस्ट्रोमिक के गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं| जिससे आप बढ़ते रक्तचाप और किडनी दोनों की समस्या से दूर रहते हैं|

मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मदद करे:

एलोवेरा के फायदे की अगर बात की जाए तो यह मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है| एलोवेरा न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारी, मिर्गी और मस्तिष्क से जुड़ी परेशानियों के लिए प्रभावकारी होता है| एलोवेरा जूस का सेवन आपकी स्मरण शक्ति को भी बेहतर बनाने में मदद करता है|

त्वचा को मॉइस्चराइज बनाये रखने में एलोवेरा जेल लाभदायक:

एलोवेरा न सिर्फ आपके स्वास्थ बल्कि आपकी सुन्दरता के लिए भी काफी फायदेमंद होता है| त्वचा को मॉइस्चराइज करने में भी एलोवेरा जेल बड़ा ही फायदेमंद हो सकता है| यह त्वचा को हायड्रेट रखता है साथ ही यह रूखी त्वचा को ठीक रखने में भी मददगार होता है|

इन सभी के अलावा एलोवेरा आपकी त्वचा में आई झुर्रियों को कम करने में मदद करता है साथ ही यह आपके बालों को भी टूटने और झड़ने से बचाता है|