आप जो भी खाते हैं इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता हैं| लेकिन आपमें से अधिकतर लोगो को इस बात से कोई लेना देना नहीं होता हैं क्योंकि आपको तो बस खाने पीने में स्वाद मिलना चाहिए| अक्सर बहुत से लोगों को तो इस बाद की जानकारी भी नहीं होती है कि आखिर कौन से खादय पदार्थों से आपकी तबीयत खराब हो रही है| जो खाना आप अपनी डायट में ले रहें है वो आपको सूट हो भी रहा हैं या नहीं| लेकिन आपको तो पता भी तब चलता हैं जब आपकी तबीयत बहुत खराब हो चुकी होती है| और तब तक बहुत देर हो चुकी होती है| इसलिए ऐसी स्थिति से बचाने के लिए आपको केवल इस बात की जानकारी ही नहीं होनी चाहिए कि आपको क्या खाना चाहिए? साथ ही आपको इस बात की भी पूरी जानकारी होनी चाहिए, कि आखिर कौन से ऐसे खादय पढ़ार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए जिनके सेवन से किडनी समस्या होने लगें| किडनी मानव शरीर का सबसे संवेदनशील अंग हैं| किडनी खून का शुद्धिकरण करके पोषक तत्वों को शरीर के दूसरे अंगों तक पहुंचाने का काम करती हैं| गलत खान-पान के कारण किडनी के कार्य करने की क्षमता कमजोर हो जाती हैं, जिसके कारण आपको किडनी की समस्या से रूबरूह होना पड़ सकता हैं| इसलिए आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी हो जाता हैं कि ऐसे कौन से खादय पदार्थो का सेवन नहीं करना चाहिए जिससे आपको किडनी की समस्या हो सकती हैं| आज हम आपको ऐसे ही खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे है, जो आपकी किडनी की समस्या को बढ़ा सकते हैं| जो इस प्रकार हैं:-

किडनी की समस्या में ब्राउन राइस का सेवन

ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में ब्राउन राइस का सेवन करना फायदेमंद होता हैं| लेकिन यदि किडनी से ग्रसित व्यक्ति ब्राउन राइस का सेवन करता हैं तो यह उसके लिए खतरनाक साबित हो सकता हैं| अक्सर क्या होता हैं कि किडनी रोगी अपनी डायबिटीज़ को नियंत्रित रखने के लिए ब्राउन राइस का सेवन करता है| लेकिन किडनी के रोगी को इस बात की जानकारी नहीं होती कि पहले की बात कुछ और थी क्योंकि पहले उसे किडनी रोग नहीं था और किडनी रोग होने के बाद स्थिति बदल चुकी है| ब्राउन राइस में फास्फोरस और पोटैशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है लेकिन किडनी की समस्या में ब्राउन राइस का सेवन करना हानिकारक साबित हो सकती हैं| क्योंकि ब्राउन राइस में फास्फोरस और पोटैशियम अधिक होने के कारण किडनी की कार्यप्रणाली पर इसका सीधा असर पड़ता हैं| ऐसे में किडनी की बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को अपने भोजन में फास्फोरस और पोटैशियम वाले खदाय पदार्थों का सीमित मात्रा में लेना चाहिए|

किडनी की समस्या में एवोकाडो

अगर आप खुद को बीमारियों से दूर रखना चाहते हैं, तो ऐसे में एवोकाडो का सेवन करना आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता हैं| लेकिन जिन लोगों को किडनी संबंधी रोग हैं उन्हें अपने आहार में एवोकाडों को शामिल नहीं करना चाहिए| क्योंकि एवोकाडो में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है जिससे किडनी की समस्या की बढ़ने की संभावना अधिक बढ़ जाती हैं| अगर आप किडनी की समस्या से पीड़ित हैं तो ऐसी स्थिति में एवोकाडो का सेवन आपकी किडनी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता हैं|

मैदा की ब्रेड बढ़ा सकती है किडनी की समस्या

अक्सर लोग रात में देर से सोने के कारण सुबह भी देर से उठते है| ऐसे में सुबह उठकर नाश्ता नहीं बना पाते और जल्दी से दुकान से मैदा की ब्रेड और बट्टर लाकर खा लेते हैं| लेकिन किडनी की समस्या में पीड़ित व्यक्ति को नाश्ते में मैदा से बनी मैदे की ब्रेड का सेवन करने से सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि ब्रेड में फाइबर के साथ-साथ फास्फोरस और पोटैशियम भी अधिक मात्रा में पाया जाता हैं, जो किडनी में संक्रमण होने का खतरा अधिक बढ़ जाता हैं| ऐसे में किडनी की समस्या से बचने के लिए नाश्ते में मैदे से बनी ब्रेड का सेवन करने से सावधानी बरतनी चाहिए|

टमाटर से बढ़ती हैं किडनी की समस्या

घर में पकने वाले सभी पकवानों में टमाटर का इस्तेमाल होता हैं| बहुत से लोग रोजाना सलाद में टमाटर खाना पसंद करते है, लेकिन किडनी के मरीजों के लिए टमाटर का सेवन हानिकारक साबित हो सकता है| टमाटर में पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती हैं जो किडनी को कमजोर बनाने का काम करता हैं, टमाटर में पाए जाने बीज डायजेस्ट नहीं होते| जिससे किडनी ठीक से कार्य नहीं कर पाती| ऐसी स्थिति से बचने के लिए किडनी की समस्या होने पर टमाटर का सेवन नहीं करना चाहिए|

सीमित मात्रा में करें संतरे का सेवन

संतरे में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं| जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का एक अच्छा स्रोत माना जाता हैं| संतरे का सेवन करने से वायरल और फ्लू से लड़ने की शक्ति मिलती है| लेकिन किडनी के मरीज के लिए संतरे का सेवन करना हानिकारक साबित हो सकता हैं क्योंकि संतरे का स्वाद खट्टा होता है| जिसके कारण किडनी के रोगी को खाँसी होने का खतरा अधिक होता है और किडनी में समस्या होने पर तबीयत भी खराब हो सकती है| किडनी की समस्या होने पर फलों का सेवन करने से पहले खासकर अगर संतरे का सेवन करें तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें| आप संतरे की जगह अंगूर, सेब या क्रेनबेरी का सेवन कर सकते है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने का कम करते है|

फास्ट फूड से किडनी को होता हैं नुकसान

बदलती जीवन शैली का सबसे अधिक प्रभाव खानपान पर पड़ा हैं| जिसके कारण लोग फास्ट फूड या कैन फूड खाना पसंद कर रहें है, क्योंकि फास्ट फूड आसानी से उपलब्द हो जाता है| ठंड के मौसम में ज्यादातर लोग बाहर का केन सूप पीना पसंद करते हैं लेकिन कैन सूप में सोडियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो किडनी के लिए नुकसानदायक होता है| इसलिए किडनी की समस्या से बचने के लिए घर में खाना बनाने में कम मसाले और सीमित नमक वाला सादा सूप पीना चाहिए, जिससे इमुनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है|

सोडा का सेवन कर सकता है किडनी खराब

आपके आसपास बहुत से ऐसे लोग मिल जाएंगे| जो आपको यह बताते रहते होंगे कि आपको कौन-सी बीमारी में क्या खाना चाहिए और खुद को ऐसे लोग डाइटीशियन से कम नहीं समझते| लेकिन ऐसे लोग भ्रांतियां फैलाने का काम करते हैं और ऐसे लोगों की बात मानकर आप आपकी जान को जोझिम में डालते है| जैसे कई लोगों का कहना होता है कि सोडा या डार्क सोडा स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है| लेकिन वो यह नहीं बताते कि किडनी की समस्या से ग्रसित लोगों को सोडा या डार्क रंग के पेय पदार्थों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए| क्योंकि सोडा में फास्फोरस पाया जाता हैं, जो किडनी को नुकसान पहुंचाता हैं, इसलिए किडनी के रोगी को सोडा का सेवन नहीं चाहिए| आप इसके बदले अपने घर में ताजा फलों का जूस निकाल कर पी सकते हैं जो किडनी की समस्या में राहत पहुंचाने का काम करता है|