• 9971829191
  • drkarmaayurveda@gmail.com

कैसे समझें किडनी की परेशानी को?

डॉ. पुनीत धवन

dr.Puneet
+91
OR CALL
+919971829191

किडनी शरीर का एक अभिन्न अंग, जिसका काम अपने आप में सम्पूर्ण है| किडनी को अपना काम करने के लिए किसी सहारे की ज़रुरत नहीं होती, लेकिन रीर के बाकि अंगों के लिए ज़रूरी है कि किडनी स्वस्थ रहे ताकि वह सभी अंग अपना काम सही तरह से कर सके| जब किडनी स्वस्थ रहती है तब आपको शरीर में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होती| किडनी अपने काम को अच्छे से करती है तो इससे आपके शरीर के बाकि सभी अंग स्वस्थ रहते हैं और सुचारू रूप से अपना काम करते हैं| किडनी का स्वस्थ रहना उतना ही जरुरी होता है जितना जीवन जीने के लिए साँसों का चलना| किडनी दिखने में बेशक छोटी होती है लेकिन इसका काम आपके बड़े से शरीर को नियमित रूप से चलाना होता है|

मानव शरीर में किडनी का काम बहुत ही महत्वपूर्ण होता है, किडनी शरीर में रक्त को छानने का काम करती है जिससे आपको रक्त संक्रमण जैसी समस्या नहीं होती| इसके साथ ही आपकी किडनी शरीर में जमा होने वाले अतिरिक्त पदार्थों को पेशाब के रास्ते बाहर करने का काम करती है जिससे शरीर में क्रिएटिनिन की मात्रा नहीं बढ़ती और आपका शरीर अन्दर से साफ़ रहता है| किडनी का एक और महत्वपूर्ण काम पेशाब से जुड़ी समस्या को दूर करना भी है| किडनी शरीर से क्रिएटिनिन को पेशाब के माध्यम से बाहर करने का काम करती है| ऐसे ही किडनी के कई कार्य है जो वह चुप-चाप करती है लेकिन इसके बदले आप अपनी किडनी सिर्फ समस्याएं ही देते हैं जिससे यह एक समय बाद खराब हो जाती है|

किडनी की समस्या को आप कुछ इस प्रकार समझ सकते हैं

किडनी में समस्या आने पर शरीर में कई बदलाव नज़र आते हैं, जिनको लोग अक्सर अनदेखा कर देते हैं| किडनी खराबी के कुछ लक्षण हैं जिन्हें समझना बहुत जरुरी होता है और सबसे महत्वपूर्ण बात कि इन सभी लक्षणों को नज़रअंदाज करना हानिकारक हो सकता है|

शरीर में सूजन

किडनी खराबी का एक लक्षण शरीर के अंगों में सूजन आना होता है| वैसे यह जरुरी नहीं कि शरीर में सूजन हो तो यह किडनी खराबी की वजह से ही हो, परन्तु इसको नज़रअंदाज करना सही नहीं होगा| किडनी का काम शरीर से अतिरिक्त पदार्थ को बाहर निकलाना होता है| शरीर से अतिरिक्त पदार्थ पेशाब के द्वारा बाहर निकलते हैं| लेकिन जब आपकी किडनी खराब होने की स्थति में होती है तो यह अपना काम सही तरह से नहीं कर पाती और इस वजह से शरीर में क्रिएटिनिन बढ़ जाता है जो शरीर में सूजन जैसी परेशानी बना देता है| शरीर में बढ़ा हुआ क्रिएटिनिन आपकी किडनी के काम में दबाव डालता है जिस वजह से किडनी खराब होना शुरू हो जाती है| किडनी खराबी में अक्सर हाथ, पैर और आँखों के नीचे सुजन होती है|

पेशाब से जुड़ी समस्या

किडनी खराबी का यह लक्षण सबसे महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि किडनी जब अपना काम सही तरह से करती है तो पेशाब से जुड़ी कोई भी समस्या नहीं होती| अगर आपको पेशाब से जुड़ी कुछ समस्याएं हो रही हैं, तो इसका अर्थ है कि आपकी किडनी में कुछ खारबी आ गई है| आपको पेशाब में कुछ खास परेशानियां हो सकती है:

  • रात में बार बार पेशाब आना
  • पेशाब की इच्छा होना परंतु पेशाब न होना
  • पेशाब में रंग में बदलाव होना
  • पेशाब में झाग आना
  • पेशाब में खून होना
  • और पेशाब करने में दर्द या जलन होना

यह कुछ समस्याएं हैं जो आपको किडनी खराबी के दौरान अपने शरीर में नज़र आ सकती हैं| यह ऐसी समस्याएं होती हैं जो किडनी खराबी के बारें में आपको संकेत देती हैं| इनको अनदेखा करना आपकी किडनी के लिए हानिकारक हो सकता है|

चक्कर आना और कमज़ोरी महसूस होना

किडनी खराबी का एक संकेत है, लगातार चक्कर आना और शरीर में कमज़ोरी महसूस होना| आपकी किडनी का काम शरीर से अतिरिक्त पदार्थ बाहर करना होता है| जिसमें आपके शरीर से खराब पदार्थ तो निकलते ही हैं साथ ही कुछ अच्छे पदार्थ भी निकल जाते हैं| शरीर में 2 प्रकार का पदार्थ पाया जाता है और यह दोनों आहार से बनता है| जब आप ऐसे आहार लेते हैं जिसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम सही और कई पोषक तत्त्व अधिक मात्रा में होते हैं तो ऐसे आहार शरीर को उर्जा प्रदान करते हैं लेकिन इनका अधिक सेवन शरीर में  क्रिएटिनिन की मात्रा को भी बढ़ा देता है जो कि किडनी खराबी का कारण बनता है|

जब किडनी रक्त को छानने का काम करती है और वह किसी कारणवश अपने काम को सही तरह से नहीं कर पाती तो रक्त में से क्रिएटिनिन के साथ-साथ एल्बुमिन(अच्छा प्रोटीन) भी शरीर के बाहर निकल जाता है, जिससे आपको शरीर में कमज़ोरी महसूस होती है और चक्कर आने जैसी स्थिति बन जाती है| पेशाब में प्रोटीन के निकलने की इस स्थति को प्रोटीनमेह या प्रोटीनूरिया भी कहते हैं| अगर आपको पेशाब में प्रोटीन निकलने जैसी समस्या हो तो यह किडनी की खराबी का एक संकेत हो सकता है|

असहनीय पीठ दर्द

अगर आपको लगातार असहनीय पीठ दर्द बना रहे और साथ ही आपको पेट के किनारों में भी बेवजह दर्द महसूस हो तो यह किडनी खराबी का एक संकेत हो सकता है| जिसको नज़रअंदाज करने का मतलब यह है कि आप अपनी किडनी खराबी की वजह खुद बन रहे हैं| यह किडनी में संक्रमण की स्थति को दर्शाता है, यह भी संभव हो कि जिस दर्द को आप पीठ का दर्द समझ रहे हों वह किडनी में सुजन की वजह से हो| जब किडनी सही तरह से अपना काम नहीं कर पाती तो शरीर में ऐसे अनचाहे दर्द अक्सर बने रहते हैं| इस दर्द के अलावा आपको शरीर में अकडन और जोड़ो में दर्द जैसी परेशानी भी हो सकती है| अगर आपको पीठ के निचले हिस्से में दर्द महसूस हो रहा हो तो कई लोग इसको कमर दर्द समझ लेते है| यह दर्द किडनी में पथरी होने का संकेत देता है, इसलिए इस दर्द को अनदेखा करना आपको किडनी की गंभीर बीमारी का शिकार कर सकता है|

त्वचा में खराबी आना

कई बार ऐसा होता है कि अचानक से आपकी त्वचा में बदलाव होने लगते हैं| यह बदलाव इतने अजीब होते हैं कि यह समझ ही नहीं आता कि यह किस वजह से हो रहें हैं| अचानक त्वचा का फटना, रेशेज होना, शरीर में बहुत ज्यादा खुजली महसूस होना अगर आपको ऐसी कुछ समस्या हो तो यह किडनी में खराबी की वजह से हो सकते हैं| जब आपकी किडनी किसी कारणवश से सही तरह से रक्त को साफ़ नहीं कर पाती तो रक्त की गंदगी पूरे शरीर में फ़ैल जाती और इसका प्रभाव आपकी त्वचा में नज़र आता है| किडनी का सही ढंग से काम ना करने की वजह से शरीर में कैल्शि‍यम और फॉस्फोरस की मात्रा अधिक हो जाती है, जो शरीर में अचानक से बहुत ज्यादा खुजली होने का कारण बनती है| इसके कारण स्वस्थ त्वचा भी फटने लगती है, खुरदुरी हो जाती है और त्वचा में बहुत ज्यादा खुजली हो जाती है| यह भी एक खास संकेत है कि आपकी किडनी में खराबी है तो इसको भी अनदेखा ना करें, वरना यह आपकी किडनी को पूरी तरह खराब करने का कारण बन सकता है|

ठण्ड लग कर बुखार आना और उल्टी होना

बुखार आना एक आम बात है, ठण्ड लगकर बुखार आना भी एक हद तक सामान्य है लेकिन गर्मियों के मौसम में लगातार ठण्ड लग कर बुखार आने की स्थिति को सामान्य समझना बहुत बड़ी गलती है| गर्मियों के मौसम में ठण्ड लगकर बार-बार बुखार आए तो यह किडनी खराबी का एक लक्षण हो सकता है| अगर आप भी ऐसा बुखार महसूस करें तो इसके लिए आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, अपने मन से किसी भी दवा का सेवन ना करें| यह आपकी किडनी के लिए घातक हो सकता है| बिना डॉक्टर की सलाह का दवा का सेवन आपकी किडनी को क्षति पहुंचता है और बार-बार दवा का सेवन करने से आप किडनी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं| एक और खास बात, अगर आपको ठण्ड लग कर बुखार आने के साथ लगातार उल्टी भी हो रही है तो यह संभवता किडनी खराबी का संकेत है| आपको ऐसी कोई भी स्थिति खुद में नज़र आती है तो आप इसके लिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें|

किडनी के लिए आयुर्वेदिक उपचार

किडनी के लिए आयुर्वेदिक उपचार से बेहतर और कोई उपचार नहीं क्योंकि यह पूरी तरह प्राकृर्तिक है, जिसका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता| किडनी की बीमारी से ग्रस्त मरीजों का इलाज में केवल जड़ी-बूटियों की मदद से ही उपचार किया जाता है इस उपचार में किसी प्रकार का कोई किडनी डायलिसिस नहीं होता और ना ही किडनी ट्रांसप्लांट जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है| आयुर्वेदिक उपचार प्राचीन समय से चला आ रहा है और यह पूरी तरह सफल उपचार है, इससे “किडनी की विफलता” की समस्या को रोका जा सकता है| किडनी खराबी के उपचार के लिए आयुर्वेदिक उपचार से बेहतर कोई भी उपचार नहीं है|

लेख प्रकाशित

Articles Published