क्रिसमस ईसाईयों का त्यौहार है जो प्रभु इशु के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है| ईसाई धर्म में प्रभु इशु को ईश्वर का पुत्र कहा जाता है| इसलिए इस त्यौहार को ईसा मसीह के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है| यह पर्व संपूर्ण विश्व में 25 दिसंबर को मनाया जाता है| इसे “क्रिसमस इव” भी कहते हैं| ईसाई लोग इस उत्सव पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को मिठाईयां और गिफ्ट्स भेजते हैं| घर पर क्रिसमस केक भी बनाया जाता है| सभी माता-पिता अपने बच्चों को उपहार देते हैं| इस दिन लोग अपने घरों को उज्ज्वल, रंगीन रोशनी और क्रिसमस पेड़ से सजाते हैं|

इस दिन का त्यौहार प्रमुख खाने के लिए ज्यादा प्रसिद्द है क्योंकि इस दिन लोग अपना मनपसंद आहार लेते हैं| अब अगर बात किडनी के मरीजों की करें तो वो भी इस क्रिसमस के त्यौहार को अच्छे से मना सकते हैं लेकिन उन्हें इस बात का ध्यान रखना होगा कि उन्हें अपने आहार में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं करना है| यानी कि किडनी के मरीज़ अगर स्वस्थ रहना चाहते हैं तो उन्हें इस बात का ध्यान रखना होगा कि वो त्यौहार मनाये लेकिन अपनी डाइट में बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी बदलाव न करें|

किडनी का काम:

मानव शरीर में किडनी का काम एक फ़िल्टर मशीन की तरह होता है| जो रक्त को छानने के साथ साथ शरीर में जमा गंदगी को पेशाब के रास्ते बाहर भी करती है| इसके साथ ही किडनी आपकी हड्डियों को मजबूत बनाये रखने में भी मदद करती है| जब किडनी अपना काम सही तरीके से करती है, तब आपका शरीर स्वस्थ रहता है क्योंकि आपकी किडनी आपके शरीर में गंदगी को जमा नहीं होने देती| साथ ही आपकी किडनी आपके शरीर के बाकी अंगों को भी सुचारू रूप से चलाने में मदद करती है| किडनी आपके शरीर में जमा गंदगी को साफ़ कर के उसको पेशाब के जरिये बाहर भेज देती है| इसके बाद साफ़ रक्त को नसों के माध्यम से पूरे शरीर में बहने देती है| लेकिन जब आपकी किडनी में खराबी आ जाती है तो इससे आपका शरीर ठीक ढंग से काम नहीं कर पाता साथ ही आपको और भी परेशानियां हो सकती हैं|

इस क्रिसमस डे किडनी के मरीज़ ये खाएं:

किडनी के मरीज़ अगर अपने आहार में इस त्यौहार पर कुछ मीठा खाना चाहते हैं तो वो जो भी खाएं उसको घर पर बना कर ही खाएं| क्योंकि बाहर का खाना किडनी के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है| इसके साथ ही किडनी के मरीज़ अपने रोजाना के आहार में किसी भी प्रकार का कोई भी बदलाव न करें| न ही अपने आहार में और न ही खाना खाने के समय में| ऐसा नहीं करना है कि आप त्यौहार में लगे रहें और आप अपने रोजाना के आहार का समय ख़राब कर लें| इससे आपका दवा खाने का समय भी ख़राब हो सकता है जो आपको हानि पंहुचा सकता है| किडनी के मरीजों को थोड़ा अपने खाने में परहेज करने की जरूरत होगी, क्योंकि किडनी के मरीज़ अपने खाने में सभी चीज़ों का सेवन नहीं कर सकते| और जिनका सेवन कर सकते हैं उन्हें वह सिमित मात्रा में ही लेना होगा| तो इन बातों को ध्यान में रख कर किडनी के मरीज़ क्रिसमस डे के इस त्यौहार को बड़े आराम से मना सकते हैं|